राजस्थान

BARAN NEWS: बारां में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत ‘रन फॉर एनवायर्नमेंट’ का आयोजन

BARAN NEWS: बारां, गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत जिले में ‘रन फॉर एनवायर्नमेंट’ दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाना था।

[caption id="attachment_85699" align="alignnone" width="300"] BARAN NEWS[/caption]

BARAN NEWS: नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

दौड़ की शुरुआत एडीएम दिवांशु शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर एएसपी राजेश चौधरी, डीएसओ अनील चौधरी, पुलिस बल, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

BARAN NEWS: पुनः खेल संकुल पर समाप्त हुई

एएसपी राजेश चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, और ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है। उप वन संरक्षक अनील यादव ने जानकारी दी कि दौड़ जिला कलेक्टर के निर्देशन में बुधवार सुबह 7 बजे खेल संकुल से प्रारंभ होकर चार मूर्ति चौराहा, प्रताप चौक होते हुए पुनः खेल संकुल पर समाप्त हुई।

BARAN NEWS: लोगों को जागरूक किया गया

प्रतियोगिता में चतर खान ने प्रथम, सुरेन्द्र कुमार ने द्वितीय और पंकज स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से “प्लास्टिक छोड़ें, प्रकृति बचाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

READ MORE: बीजेपी दफ्तर से सीएम भजनलाल शर्मा का संदेश,संकल्प से सिद्धि तक अभियान को हर बूथ तक पहुंचाना लक्ष्य

दौड़ में चतर खान ने प्रथम, सुरेन्द्र कुमार ने द्वितीय एवं पंकज स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के माध्यम से “प्लास्टिक छोड़ें, प्रकृति बचाएं” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया, और पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूकता किया गया।