क्राइम

Bank Transaction Error: गंगापुर सिटी में मजदूर के खाते में अचानक आया करोड़ों का ट्रांजेक्शन, बैंक जांच में जुट

Bank Transaction Error: राजस्थान के गंगापुर सिटी में एक मजदूर के खाते में अचानक भारी मात्रा में धनराशि आने का मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। बिहार के जमुई जिले का रहने वाला टैनी मांझी नामक व्यक्ति इन दिनों गंगापुर सिटी में बन रहे जिला अस्पताल भवन में प्लम्बर का काम कर रहा है। महज 10–15 दिन पहले ही वह यहां रोजगार की तलाश में पहुंचा था।

[caption id="attachment_98482" align="alignnone" width="300"] Bank Transaction Error[/caption]

Bank Transaction Error: खाते में करोड़ों रुपये दिख रहे थे

टैनी मांझी ने बताया कि वह पहले मुंबई में मजदूरी करता था और वहीं की एक निजी बैंक में उसने अपना खाता खुलवाया था। गंगापुर आने के बाद दैनिक खर्चों के लिए जब उसने फोन-पे के जरिए अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो उसके होश उड़ गए। खाते में करोड़ों रुपये दिख रहे थे।

Bank Transaction Error: रकम जस की तस खाते में बनी रही

अचानक इस अप्रत्याशित "धनवर्षा" से टैनी मांझी हतप्रभ रह गया। हालांकि उसने ईमानदारी दिखाते हुए माना कि यह राशि गलती से उसके खाते में आई है और बैंक इसे जल्द ही वापस ले लेगा। लेकिन कुछ दिनों के इंतजार के बाद भी जब रकम जस की तस खाते में बनी रही, तो मामला गंभीर होता गया।

Bank Transaction Error: इसकी गहन जांच की जा रही है

इस बीच, बैंक प्रबंधन ने टैनी मांझी के खाते को सीज कर दिया है और यह जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर कैसे और किस स्रोत से एक मामूली मजदूर के खाते में इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर हुई। बैंक अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी या किसी अन्य कारण से यह संभव हुआ हो सकता है, लेकिन इसकी गहन जांच की जा रही है।

Bank Transaction Error: धोखाधड़ी या गलत इरादे से इनकार किया

स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं टैनी मांझी अब भी आशंकित है और उसने किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या गलत इरादे से इनकार किया है।

यह मामला न सिर्फ बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि उन लोगों के लिए भी सबक है जो तकनीकी गलतियों के चलते अकस्मात मिली रकम को अपना समझ बैठते हैं। फिलहाल जांच जारी है और बैंक द्वारा जल्द ही मामले पर पूरी स्थिति स्पष्ट किए जाने की उम्मीद है।