अन्य
War 2 Hritik Roshan: एक्टर ने की बड़ी घोषणा, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा!
War 2 Hritik Roshan: बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की मच अवटेज फिल्म वॉर 2 को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें है, ऐसे में फैंस के लिए इस साल जूनियर एनटीआर का जन्मदिन (20 मई) खास होने वाला है। लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म ‘वॉर 2’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट इसी दिन सामने आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि फिल्म का टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा।
Read More: Hrithik Injury War 2 shooting: फिल्म “वॉर-2” की शूटिंग के दौरान ऋतिक हुए घायल..
मेजर कबीर की वापसी की तैयारी..
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक बार फिर ‘वॉर 2’ में मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में ऋतिक ने अपने फैंस के लिए एक खास अनाउंसमेंट की, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 20 मई, यानी जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर ‘वॉर 2’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आने वाला है। यह जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी है और ऋतिक रोशन के साथ उनकी जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर नजर आएगी।रितिक ने दिया एक्स पर अपडेट...
एक्टर ने लिखा कि- 'अरे @tarak9999 , क्या आपको पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानिए आपको नहीं पता कि क्या होने वाला है। तैयार हैं?'Hey @tarak9999, think you know what to expect on the 20th of May this year? Trust me you have NO idea what’s in store. Ready?#War2
— Hrithik Roshan (@iHrithik) May 16, 2025
डबल धमाका नहीं मिलेगा इस बार...
हालांकि, जहां एक तरफ ‘वॉर 2’ के अपडेट ने फैंस को उत्साहित किया है, वहीं दूसरी तरफ एक और खबर ने फैंस को थोड़ा निराश कर दिया है। एनटीआर के चाहनेवाले उनकी एक और फिल्म, जिसे फिलहाल ‘एनटीआर-नील’ के नाम से जाना जा रहा है, से जुड़ी जानकारी का भी इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस फिल्म के मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई अपडेट साझा नहीं की जाएगी।A Massacre by the dynamic duo delivers a notice for a havoc-filled experience ? ?? ???? ????. You’ll hear the loudest chants! #NTRNeel ? A Special glimpse for the Man of Masses @tarak9999 ’s birthday.#PrashanthNeel @MythriOfficial @NTRArtsOfficial @NTRNeelFilm… pic.twitter.com/qAIgWa6mZM
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) April 29, 2025