अन्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजसमंद दौरा: जल संरक्षण पर जोर
CM Bhajanlal Rajsamand Visit: 18 जून 2025 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजसमंद जिले के दौरे पर पहुंचे। वे उदयपुर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर राजसमंद पुलिस लाइन में बनाए गए अस्थाई हेलीपेड पर उतरे। वहां जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कुछ लोगों ने सीएम को इकलाई पहनाई, तो कुछ ने श्रीनाथजी और द्वारिकाधीश का प्रसाद भेंट किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जन जागरूकता फैलाना और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करना था।
CM ने किए द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन
सीएम शर्मा ने अपने दौरे की शुरुआत कांकरोली स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और राजभोग झांकी के साथ की। इसके बाद वे नौ चौकी पाल पहुंचे, जहां उन्होंने राजसमंद झील का पूजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और अन्य भाजपा पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। राजसमंद झील पूजन का आयोजन जल संरक्षण के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया, जो 'वंदे गंगा' अभियान का हिस्सा है। [caption id="attachment_88760" align="alignnone" width="406"]CM Bhajanlal Rajsamand Visit: भिक्षु निलयम में जनसभा को संबोधन
मुख्यमंत्री ने भिक्षु निलयम परिसर में आयोजित जनसभा में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। राजस्थान जैसे रेगिस्तानी राज्य में पानी की हर बूंद कीमती है। 'वंदे गंगा' अभियान के माध्यम से हम जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जनन पर काम कर रहे हैं।" सीएम ने जोर देकर कहा कि सरकार जल संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिसमें तालाबों और नदियों की सफाई, वर्षा जल संचयन और नहरों की मरम्मत शामिल है। उन्होंने जनता से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए हर स्तर पर योजनाएं बनाकर उनका जीवन स्तर सुधारने का काम कर रही हैं। pic.twitter.com/mw5SMLpgEc
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 18, 2025