अन्य
Rahul Vaidya Criticized Virat: कोहली के भाई ने राहुल वैद्य को लगाई लताड़...
Rahul Vaidya Criticized Virat: सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है, वो लगातार भारतीय टीम के स्टार प्लेयर किंग कोहली की आलोचना कर रहें है, राहुल अब अपने दायरे भूल रहें हैं, लगता है आजकल विराट के अलावा उनके पास कोई टॉपिक नहीं है। पूरा देश इन दिनों भारत और पकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से परेशान है। लोग जवानो और बॉर्डर के पास रह रही जनता की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, लेकिन राहुल वैद्य फेम पाने के चक्कर में विराट और उनके फैंस को जोकर कहने से बाज नहीं आ रहें। इसी बीच विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने भी राहुल की इन हरकातो को देखते हुए मुंह तोड़ जबाव दिया है।
Read More: Arijit Singh Concert Cancelled: भारत-पाकिस्तान के बीच वॉर जारी, अरिजीत सिंह का कॉन्सर्ट कैंसिल…
सिंगर ने आज विराट और उनके फैंस की तरफ इशारा करते हुए गाया गाना…राहुल ने ‘सारी उम्र मैं जोकर बनया फिरा..’ गाना गाया। और इसमें लिखा कि- ‘my fav song since yesterday’
विकास कोहली ने सिंगर राहुल को दिया करारा जबाव...
राहुल वैद्य के द्वारा किंग कोहली की लगातार आलोचनाओं को देखते हुए, विराट के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया थ्रेड पर राहुल को लताड़ लगाते हुए लिखा कि-"बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से मशहूर हो जाए। जब पूरा देश मौजूदा स्थिति पर ध्यान दे रहा है कि क्या चल रहा है, यह बेवकूफ विराट का नाम लेकर फॉलोअर्स हासिल करने और मशहूर होने के मिशन पर है। कैसा लूजर है।"