अन्य
Lalit Narayan Mishra Institute: CM ने ललित नारायण मिश्र संस्थान में किया एनेक्सी भवन का शिलान्यास, 20 सहायक प्राध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Lalit Narayan Mishra Institute: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में एनेक्सी भवन, वार्डेन ब्लॉक और स्टार्टअप ब्लॉक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही, उन्होंने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित 20 सहायक प्राध्यापकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये प्राध्यापक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
CM ने X पर किया पोस्ट
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में स्थापित पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम बिहार के शैक्षिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पहल बिहार के विकास और युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में एनेक्सी भवन, वार्डेन ब्लॉक तथा स्टार्टअप ब्लॉक का शिलान्यास किया। साथ ही ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित 20 सहायक प्राध्यापकों को सांकेतिक… pic.twitter.com/NOXR8AKLEH
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 26, 2025