अन्य

Karisma Ex Husband Passes Away: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन, कुछ देर पहले किया था दुखद पोस्ट...

Karisma Ex Husband Passes Away: सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर एक पोलो मैच खेल रहे थे, जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

गले में सूजन के बाद बिगड़ी हालत...

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, मैच के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में चली गई, जिससे उनके गले में तेज सूजन हो गई और इस एलर्जिक रिएक्शन ने हार्ट अटैक को ट्रिगर किया। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉलीवुड से करिश्मा से मिलने पहुंचे करीबी सितारे...

संजय कपूर के निधन की खबर सुनने के बाद करिश्मा कपूर के घर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। और सबसे पहले करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान पहुंचे। देर रात मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा भी करिश्मा के घर में नजर आईं।

करिश्मा ने 2003 में की थी संजय से शादी...

2003 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी हुई थी, और दोनों के दो बच्चे हैं — बेटी समायरा और बेटा कियान। हालांकि, साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दी और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ। इसके बाद संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। उनका एक बेटा अजारियस है, और संजय प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा की भी देखभाल करते थे।

पोलो के दीवाने थे संजय कपूर..

संजय कपूर ने दून स्कूल से पढ़ाई की थी और वे पोलो खेल के बड़े शौकीन थे। वह अपनी पोलो टीम ‘ऑरियस’ के संरक्षक थे। घटना के समय वह ‘सुझान’ टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे। ‘सुझान’ टीम होटल व्यवसायी जैसल सिंह की है।

मौत से कुछ घंटे पहले किया था दुखद ट्वीट..

अपनी मौत से कुछ ही घंटे पहले, संजय कपूर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि- "अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन घड़ी में शक्ति प्रदान करे।" इस ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद उनके निधन की खबर आई, जिससे सोशल मीडिया पर हैरानी और शोक की लहर दौड़ गई।