अन्य
CM Nitish inspected roads: अचानक सड़क पर क्यों उतरे CM नीतीश? अफसरों ने लगाई सड़कों पर दौड़
CM Nitish inspected roads: बिहार विधान सभा चुनाव में महज कुछ महीने बचे हैं, चुनाव के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों काफी सजग हैं। लगातार राज्य में हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आज पटना के विभिन्न पथों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने किया रोड का निरीक्षण
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह पथ तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, DPS स्कूल और लोदीपुर, चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां पथ को जोड़ता है। उसरी छितनावां पथ का उद्घाटन CM नीतीश द्वारा पटना जिला की प्रगति यात्रा के दौरान किया गया था। हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य होने से उसरी छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद एवं आरा की ओर जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।आज पटना जिलान्तर्गत विभिन्न पथों का निरीक्षण किया, हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक के पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया एवं शिवाला आर०ओ०बी० का निरीक्षण किया। साथ ही सगुना मोड़ के पास चल रहे पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्मित… pic.twitter.com/MMvqbVyStW
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 11, 2025