अन्य

Babil Khan Viral Video: अनन्या, अर्जून, शनाया जैसे लोग..रोते-बिलखते इरफान खान के बेटे ने खोली बॉलीवुड की पोल!

Babil Khan Viral Video: लेट एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान का रोते, बिलखते हुए एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में बाबिल बॉलीवुड के कई सितारों को “रूड” बता रहे है। हालांकि, कुछ देर बाद उनके Instagram Account से वीडियो हटा दिया गया, और अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। https://youtube.com/shorts/Sv7Qb5YwZL0?si=8R9yfQt9cYskKCC0

रोते हुए नजर आए बाबिल

बाबिल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद बाबिल को इस हाल में देख फैंस को चिंता सताने लगी है। वीडियो में उन्हें रोते-बिलखते हुए नजर आ रहे है। उनकी आंखें लाल हैं और वो अपने इमोशन पर काबू नहीं कर पा रहे। Read More: All Pakistani Actors Accounts Blocked: अब आतिफ असलम से लेकर मावरा, फवाद सभी पकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट हुए ब्लॉक…

बाबिल ने खोली बॉलीवुड की पोल!

बाबिल खान ने इस वीडियो में बॉलीवुड की पोल खोल दी। साथ ही स्टारकिड्स के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा की ‘बॉलीवुड बहुत खराब और फेक है’।

शनाया कपूर, अनन्या पांडे..सब रूड 

बाबिल ने कहा - 
बॉलीवुड बहुत फेक जगह है। मैं केवल आप लोगों को ये बताना चाहता हूं कि शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल, आदर्श गौरव और यहां तक ​​कि अरिजीत सिंह जैसे बहुत लोग हैं, ऐसे बहुत सारे नाम हैं। बॉलीवुड काफी खराब है, और ये लोग काफी रूड है।"

बाबिल का अकाउंट हुआ डिलीट

रेडिट में पोस्ट किए इन वीडियोज के साथ दावा किया जा रहा है कि बाबिल ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। हालांकि, कुछ ही देर बाद ये Video हटा दिए गए। अब इंस्टाग्राम पर बाबिल खान की प्रोफाइल नजर नहीं आ रही है। [caption id="attachment_79580" align="alignnone" width="300"] बाबिल का अकाउंट हुआ डिलीट[/caption]

Babil Khan Viral Video: कहीं ये सुसाइड नोट तो नही?

Video सामने आने के बाद कई लोग बाबिल के लिए फिक्रमंद हो गए हैं। कई लोगों का कहना है कि बाबिल को जल्द मदद दी जानी चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कहीं ये उनका सुसाइड नोट तो नहीं हैं। [caption id="attachment_79581" align="alignnone" width="533"] फेन्स हुए परेशान[/caption]