अन्य
Aamir Meet President Murmu: राष्ट्रपति भवन में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग, फिल्म की टीम के साथ महामहिम ने देखी मूवी!
Aamir Meet President Murmu: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस खास मुलाकात के दौरान आमिर खान ने अपनी हालिया फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी आयोजित की। इस मुलाकात की तस्वीरें राष्ट्रपति के ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से शेयर की गईं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।
Read More:
यह फिल्म साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है। और इस फिल्म में 10 नए कलाकार हैं जो खुद दिव्यांग हैं। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म 'कैम्पियोन्स' की आधिकारिक रीमेक है।
गुलशन की पत्नी की भूमिका में जेनेलिया डिसूजा ने बेहद सौम्य और रोशनी-सी भूमिका निभाई है। उनका किरदार गुलशन के जीवन में भावनात्मक संतुलन लाता है और फिल्म को एक मानवीय स्पर्श देता है।
राष्ट्रपति भवन में 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखी। इस फिल्म में असली न्यूरोडायवर्जेंट कंडीशन्स से प्रभावित लोगों को दिखाया गया है। आमिर खान के साथ फिल्म की पूरी टीम भी इस अवसर पर मौजूद रही।राष्ट्रपति के एक्स से पोस्ट की गईं तस्वीरें...
प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर इस खास मुलाकात और स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा की गई हैं। पोस्ट में लिखा कि - "प्रसिद्ध फिल्ममेकर और अभिनेता आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की है।"Acclaimed filmmaker and actor Shri Aamir Khan called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/Jx6QV7OFYj
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 24, 2025
दूसरी पोस्ट में लिखा कि-
एक अन्य पोस्ट में बताया गया है कि - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखी। इस फिल्म में असल में न्यूरोडायवर्जेंट कंडीशन्स से पीड़ित लोगों को दिखाया गया हैं, जो विविधता, समानता और समावेशन का प्रेरणादायक संदेश देती है। फिल्म के निर्माता और लीड एक्टर आमिर खान के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम भी मौजूद रही।President Droupadi Murmu watched the film 'Sitaare Zameen Par' at the Rashtrapati Bhavan Cultural Centre. The film, featuring real people with neurodivergent conditions, weaves in the message of diversity, equity and inclusion. Shri Aamir Khan, the producer and lead actor of the… pic.twitter.com/r9PLYFHpGq
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 24, 2025