अन्य
Zim vs SA 1st Test 2025: पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका का दबदबा कायम, केशव महाराज ने पूरे किए 200 विकेट...
Zim vs SA 1st Test 2025: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट पर 49 रन बना लिए थे और कुल 216 रन की बढ़त बना ली है। अफ्रीका के लिए टोनी डी जोरी 22 रन और वियान मुल्डर 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Read More: Wimbledon 2025: टेनिस के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम की वापसी, जानिए 148 साल पुरानी परंपराएं और खास बातें…
जिम्बाब्वे की पहली पारी 251 पर सिमटी...
जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 251 रन बनाए, जिसमें सीन विलियम्स की संघर्षपूर्ण शतकीय पारी सबसे बड़ी highlight रही। उन्होंने 164 गेंदों में 137 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम फॉलोऑन से बचने में सफल रही। हालांकि, विलियम्स के आउट होते ही टीम का बाकी बल्लेबाजी क्रम जल्द ही ढह गया और पूरी पारी 251 रन पर सिमट गई।Stumps Day 2️⃣ | 1st Test ?? vs ?? ? Sean Williams leads the fight with a brilliant 137! ZIM: 251 all out | SA: 49/1 (2nd Innings) ?? lead by 216 runs still plenty of cricket to play!#ZIMvSA pic.twitter.com/3ZuMPYe55o
— TakashingaCricket (@TakashingaCric) June 29, 2025
ब्रायन बेनेट सिर पर गेंद लगने से रिटायर हर्ट...
ओपनर ब्रायन बेनेट 19 रन बनाकर सिर पर बॉल लगने के कारण चोटिल हो गए। उन्हें नियमों के अनुसार प्रिंस मास्वाउरे ने रिप्लेस किया, लेकिन वे केवल 7 रन ही बना सके। (क्रिकेट में "रिटायर्ड हर्ट" का मतलब है कि जब कोई बल्लेबाज चोट या बीमारी के कारण खेल छोड़ने के लिए मजबूर हो जाता है. इस स्थिति में, बल्लेबाज को "रिटायर्ड हर्ट" घोषित किया जाता है और उसे बाद में बल्लेबाजी करने के लिए वापस आने की अनुमति दी जा सकती है, अगर वह ठीक हो जाता है।)जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत....
418 रन के जवाब में खेलने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। 1. टीम ने 23 रन पर दो विकेट गंवा दिए। 2. शुरुआती 3 बल्लेबाज 28 रन के अंदर पवेलियन लौट गए।Zimbabwe vs South Africa, 1st Test Day 1: South Africa compile 418/9 to take control ?? v ?? https://t.co/Isb2MLmbjk pic.twitter.com/uDhbEfnM0G
— Cricket World (@Cricket_World) June 28, 2025