अन्य
Yashasvi Ranji Trophy Century: रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल का कमाल, 120 गेंदों में ठोका शतक....
Yashasvi Ranji Trophy Century: रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के चौथे दिन मंगलवार को मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़ा। उन्होंने मात्र 120 गेंदों में 11 चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की।
Read More: Tom Moody LSG Global Director: IPL से पहले LSG टीम में बड़ा बदलाव, SRH के पूर्व कोच बने ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट…
इसी पारी के दौरान जायसवाल ने इस सीजन में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। यह जायसवाल का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17वां शतक है। वे अभी भी क्रीज पर नाबाद हैं। और राजस्थान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहें हैं।
जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में पिछले 45 सालों में सबसे बेहतरीन औसत रखने वाले ओपनर हैं। उनका औसत 52.60 है, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन (50.73) को पीछे छोड़ दिया है।