अन्य
Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार...
Dayal Accused Sexual Harassment Case: IPL चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल पर गाजियाबाद की एक युवती ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। इंदिरापुरम की रहने वाली युवती ने IGRS ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
Read More: IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक…
हालांकि, युवती की शिकायत में सीधे यश दयाल का नाम नहीं लिखा गया था। लेकिन गाजियाबाद पुलिस के सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की कि मामला यश दयाल के खिलाफ ही है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही क्रिकेटर का बयान लिया जाएगा।
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर फोटो और सबूत साझा किए...
पीड़िता ने 21 जून को IGRS पर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उसने 25 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट की, जिसमें उसने यश दयाल के साथ अपनी फोटो भी साझा की। पोस्ट में उसने लिखा —“मैं यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ भी रिश्ते में थे। अब वो मुझे नजरअंदाज कर रहे हैं और मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है।”युवती ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया। उसने दावा किया कि उसके पास यश दयाल के साथ चैट्स, स्क्रीनशॉट्स और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग के सबूत हैं। युवती ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया था, लेकिन पुलिस थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
“ये आरोप झूठे हैं”— यश दयाल के पिता
मीडिया ने जब यश दयाल के पिता से आरोपों पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा —“ये सारे आरोप झूठे हैं। इस लड़की को हम जानते तक नहीं हैं।”
पुलिस का बयान: जांच जारी, दोनों पक्षों के बयान होंगे दर्ज...
ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि -'शिकायत IGRS पोर्टल पर दर्ज हुई है, फिलहाल लिखित शिकायत थाने में नहीं मिली है। पुलिस पहले दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'