अन्य
WPL का पहला मैच, नहीं चला हरमनप्रीत कौर का बल्ला, RCB की शानदार बल्लेबाजी 155 का मिला टारगेट
WPL MI vs RCB: विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच DY पाटील स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने है। RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने बेंगलुरु को जीत के लिए दिया 155 का टारगेट
हरमनप्रीत का नहीं चला बल्ला
कप्तान हरमनप्रीत कौर का पहले मैच में बल्ला नहीं चल पाया। कप्तान कौर 20 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें नदीन डी क्लर्क ने विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। G कमलिनी 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इससे पहले नैट सिवर-ब्रंट और अमीलिया केर सिर्फ 4-4 रन बना बना सकी।इस मैच में विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली 5 भारतीय खिलाड़ी खेल रही हैं। हरमनप्रीत कौर MI की कप्तान है वहीं स्मृति मंधाना पर RCB की जिम्मेदारी है। विकेटकीपर ऋचा घोष, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी भी खेल रही हैं।? The first six of #TATAWPL 2026 ?
From none other than Mumbai Indians captain Harmanpreet Kaur ? Updates ▶️ https://t.co/IWU1URl1fr#KhelEmotionKa | #MIvRCB | @mipaltan | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/qdRN8QNOml — Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
हनी सिंह और जैकलिन का परफॉर्मेंस
बता दे कि, मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्म किया। इस दौरान मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी स्टेडियम में मौजूद रहीं।Jacqueline Fernandez's special performance sets the stage on fire ahead of #TATAWPL 2026 season opener ??#KhelEmotionKa | #MIvRCB | @Asli_Jacqueline pic.twitter.com/D7Yx2fM70o
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026