WPL Third Season 2025 Schedule: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 14 फरवरी शुक्रवार से लीग के तीसरे सीजन का आगाज होगा और फाइनल 15 मार्च को खेला जाएगा। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स से होगा।
Read More: Ind vs Eng 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 12 फरवरी को वनडे सीरीज का होगा तीसरा मुकाबला..
4 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले..
इस सीजन के सभी मैच इस सीजन के सभी मैच कुल 20 ग्रुप स्टेज मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद दो नॉकआउट मुकाबले होंगे। यह सीजन महिला क्रिकेट के फैंस के लिए एक शानदार अनुभव साबित होने वाला है।
WPL 2025 ये टीमें शामिल..
महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स टीम शामिल हैं।
WPL Third Season 2025 Schedule: जानिए WPL 2025 का शेड्यूल
वडोदरा - कोटाम्बी स्टेडियम
14 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
15 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
16 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
17 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
18 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
19 फरवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
बेंगलुरु - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
21 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
22 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
25 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, शाम 7:30 बजे
26 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, शाम 7:30 बजे
28 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
1 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
लखनऊ - इकाना क्रिकेट स्टेडियम
3 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, शाम 7:30 बजे
6 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
7 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
8 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
मुंबई - ब्रेबॉर्न स्टेडियम
10 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, शाम 7:30 बजे
11 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
नॉकआउट मैच - ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई
13 मार्च: एलिमिनेटर, शाम 7:30 बजे
15 मार्च: फाइनल, शाम 7:30 बजे
WPL Third Season 2025 Schedule: WPL 2025 राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का फॉर्मेट राउंड-रॉबिन रहेगा। जिसके बाद नॉकआउट स्टेज खेला जाएगा। इस फॉर्मेट में 5 टीमें भाग लेंगी और प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन स्टेज के दौरान अन्य टीमों से दो बार मुकाबला करेगी। जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे। अगर कोई मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे।
राउंड-रॉबिन के बाद नॉकआउट मुकाबले
राउंड-रॉबिन स्टेज के बाद अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी।