अन्य
World Weightlifting Championship: 48 किलो कैटेगरी में पहली बार उतरीं चानू, सिल्वर पर कब्जा...
World Weightlifting Championship: नॉर्वे के फोर्ड में आयोजित वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 48 किलो कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चानू ने कुल 199 किलो (84 किग्रा स्नैच +115 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।
Read More: Asia Cup Trophy Controversy: महाभियोग की धमकी के बाद नकवी ने ACC दफ्तर में जमा की ट्रॉफी!
स्नैच में संघर्ष, क्लीन एंड जर्क में वापसी...
स्नैच राउंड में चानू 87 किलो के प्रयासों में असफल रहीं, लेकिन क्लीन एंड जर्क में उन्होंने कमाल दिखाया। उन्होंने अपने तीनों प्रयास (109, 112 और 115 किग्रा ) आसानी से पूरे किए। खास बात यह है कि 115 किलो का यह वजन उन्होंने पिछली बार 2021 टोक्यो ओलिंपिक में उठाया था, जहां उन्हें मिला था।Woww!! Incredible Silver medal by Mirabai Chanu in 48Kg weight at the Weightlifting World Championship, Norway with a total lift of 199Kg. (Snatch: 84Kg, C&J: 115Kg) At the age of 31 in such a brutal sport, this is monumental. She is simply an exceptional role model pic.twitter.com/VFLvHaaH4M
— Viren Rasquinha (@virenrasquinha) October 3, 2025