अन्य
World Boxing Championship 2025: जैस्मिन लंबोरिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, नूपुर को सिल्वर और पूजा रानी को ब्रॉन्ज!
World Boxing Championship 2025: भारत की स्टार बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया ने लिवरपूल (ब्रिटेन) में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा। 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जैस्मिन ने पोलैंड की जूलिया स्जेरेमेटा को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराया।
Read More: IND vs PAK Asia Cup 2025: पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान होगें आमने -सामने!
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज जीत चुकीं जैस्मिन ने पहला राउंड गंवाने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने मुकाबले में दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की। गौरतलब है कि जूलिया स्जेरेमेटा पेरिस ओलिंपिक 2024 की सिल्वर मेडलिस्ट रह चुकी हैं।
पेरिस ओलिंपिक से सीखकर की वापसी...
जैस्मिन पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल नहीं जीत पाई थीं। इसके बाद उन्होंने खुद को नए सिरे से तैयार किया और हाल ही में अस्ताना वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भी गोल्ड जीता था। फाइनल जीत के बाद उन्होंने कहा –"इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वर्ल्ड चैंपियन बनकर मैं बेहद खुश हूं। पेरिस ओलिंपिक की हार के बाद मैंने पूरी मेहनत की और आज उसका नतीजा मिला है।"