अन्य

IND vs AUS Womens world Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मैच आज, पहले इंडिया करेगी बल्लेबाजी...

IND vs AUS Womens world Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में 12 अक्टूबर यानि की आज भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना - सामना होगा। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वायएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जल्द ही मैच की शुरुआत होगी, जिसमें पहले भारतीय टीम बैंटिग करने उतरेगी। Read More: Asia Cup Trophy Controversy: BCCI और ACC में टकराव जारी, मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने से किया इनकार!

टीम इंडिया की स्थिति और प्रदर्शन...

भारतीय विमेंस टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। टीम ने पहले 2 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की पहले में पाकिस्तान को और दूसरे में श्रीलंकाई टीम को हराया लेकिन तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है और आज का मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज 60वां वनडे मुकाबला खेला जाएगा। अब तक हुए 59 मुकाबलों में से 48 बार ऑस्ट्रेलिया और 11 बार भारत ने जीत दर्ज की है। वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें 14 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें से 10 मैच ऑस्ट्रेलिया ने और 3 भारत ने जीते, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ।

दीप्ति शर्मा टीम की टॉप विकेट टेकर...

भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम की सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट झटके हैं। उनके बाद क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 6-6 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्लेबाजी में ऋचा घोष 131 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं, जबकि हरलीन देओल ने 107 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी...

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वर्ल्ड कप में भी मजबूत फॉर्म में नजर आ रही है। पहले मैच में एश्ले गार्डनर ने शानदार शतक जड़ा, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में बेथ मूनी ने सधी हुई शतकीय पारी खेली। मूनी टीम की टॉप स्कोरर हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने 2 मैचों में 5 विकेट झटके हैं।

विशाखापट्टनम में टूर्नामेंट का दूसरा मैच...

यह मुकाबला विशाखापट्टनम में चल रहे टूर्नामेंट का दूसरा मैच है। इससे पहले इसी मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 252 रन का लक्ष्य 48.5 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया था। 2010 से 2014 के बीच यहां खेले गए 5 वनडे मुकाबलों में से 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती, इसलिए आज भी टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीब लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शट।