अन्य
Women’s ODI World Cup Squad: ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किया स्क्वॉड का ऐलान, यास्तिका भाटिया बाहर...
Women’s ODI World Cup Squad: महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जहां ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली संभालेंगी, वहीं भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी।
Read More: Hockey Asia Cup 2025: मलेशिया को 4-1 से हराकर सुपर 4 में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम!
ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान....
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित किया। मौजूदा चैंपियन टीम अपने आठवें वनडे खिताब की तलाश में उतरेगी। स्क्वॉड में 10 खिलाड़ी ऐसी हैं, जो 2022 वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुकी हैं।स्क्वॉड 2025
एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलेना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिन्यूक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहैम।ऑस्ट्रेलिया का अभियान 1 अक्टूबर से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा। वहीं, 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी और 22 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ मुकाबला इंदौर में होगा।The World Cup squad is in ? More details here: https://t.co/f6ZLSb4q9p pic.twitter.com/T9nDaau5qm
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 4, 2025