अन्य
Wimbledon 2025: जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर, अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत...
Wimbledon 2025: विंबलडन 2025 में महिला सिंगल्स के पहले ही राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दुनिया की नंबर-3 और तीसरी सीड अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें इटली की एलिसाबेटा कोकियारेटो ने महज 58 मिनट में 6-2, 6-3 से हरा दिया।
Read More: Wrestler Vinesh Becomes Mother: मां बनीं रेसलर विनेश फोगाट….
31 वर्षीय पेगुला का यह इस सीजन का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। पिछले 5 वर्षों में यह पहली बार है जब वे किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में हारकर बाहर हुई हैं। इससे पहले 2020 फ्रेंच ओपन में उन्हें पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा था।
यह सबालेंका की WTA टूर पर वर्ल्ड नंबर-1 रहते हुए 50वीं जीत रही। वे ऐसा करने वाली दुनिया की नौवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मार्टिना हिंगिस, सेरेना विलियम्स, लिंडसे डेवनपोर्ट, जस्टिन हेनिन, कैरोलीन वोज्नियाकी, विक्टोरिया अजारेंका, एश्ले बार्टी और इगा स्वियातेक ने हासिल की थी।
यह मुकाबला 4 घंटे से ज्यादा चला और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। अल्काराज अब दूसरे राउंड में 21 वर्षीय टार्वेट से भिड़ेंगे, जिन्होंने पहले राउंड में स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो रीडी को हराया।
वहीं रून को निकोलस जैरी के खिलाफ पांच सेटों में 4-6, 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। ये दोनों हारें दर्शाती हैं कि इस बार विंबलडन में पहले राउंड से ही अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिल रहे हैं।