वृंदावन हादसा अपडेट: 2 शव और मिले, मृतकों को संख्या बढ़कर 13 हुई
Vrindavan Accident update: वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पलट गया। इस हादसे में मृतकों को संख्या बढ़कर 13 हो गई है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पिछले 40 घंटे से रेस्क्यू जारी है। NDRF और SDRF के गोताखोरों की टीमें लगातार लापता लोगों की खोज में जुटी हुई हैं।
[caption id="attachment_146697" align="alignnone" width="1128"]3 लोग लापता
22 लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है। 3 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 km कर दिया गया है।
Vrindavan Accident update: 2 शव मिले
आज सुबह 2 और शव मिले। इनकी पहचान पंजाब के दुगरी (लुधियाना) की डिंकी और जगराओं के ऋषभ शर्मा के रूप में हुई है। प्रशासन के अनुसाल, शव फूलकर नदी के ऊपर आ गए थे। रस्सी बांधकर शवों को नाव में खींचा गया और फिर बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों की पहचान कर ली है। डिंकी BA फाइनल ईयर की छात्रा थी। ऋषभ 12वीं पास था। जो पिता के काम में हाथ बंटाता था।
[caption id="attachment_146699" align="alignnone" width="1128"]4 वीडियो आए सामने
हादसे से पहले के 4 वीडियो सामने आए हैं। इनमें श्रद्धालु ढोलक-मंजीरा बजा रहे हैं। राधे-राधे के जयकारे लगा रहे हैं। 'नजर सांवरे लग न जाए कहीं..' भजन भी गा रहे हैं। इससे पहले, सर्चिंग अभियान के दूसरे दिन पंजाब निवासी मानिक टंडन का शव देवरहा बाबा घाट के पास से बरामद हुआ था। उनकी सगाई हो चुकी थी और सितंबर में शादी थी। बेटे की लाश देखकर पिता फफक पड़े।
[caption id="attachment_146701" align="alignnone" width="1164"]नावों का संचालन बंद
गाद हटाने की उस मशीन को हटा दिया गया है, जिसकी वजह से पुल खोला गया। हादसे के बाद नदी में नावों का संचालन बंद है। वहीं हादसे से लगभग 20 किलोमीटर दूर गोकुल बैराज पर यमुना में ढोलक बहती मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढोलक उन श्रद्धालुओं की हो सकती है।