अन्य
Virat Kohli 37th Birthday: किंग कोहली का 37वां जन्मदिन, जानिए उनके रिकॉर्ड और जीवन से जुड़ी खास बातें...
Virat Kohli 37th Birthday: विराट कोहली का आज 37वां जन्मदिन है। किंग कोहली आज सिर्फ एक भारतीय क्रिकेटर नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें “किंग कोहली” और “चेज मास्टर” के नाम से जाना जाता है। उनकी क्रिकेट यात्रा जुनून, अनुशासन और मेहनत का अनोखा संगम है।
बता दें कि, किंग कोहली में क्रिकेट खेलने के साथ - साथ मिमिक्री , एक्टिंग और गाना गाने की खूबी भी है।
1998 में जब वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी (West Delhi Cricket Academy) बनी, तब उनके पिता ने उन्हें कोच राजकुमार शर्मा के पास क्रिकेट सिखाने भेजा। यही से उनके पेशेवर क्रिकेट करियर की नींव रखी गई।
बता दें कि 2016 सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन और 4 शतक (IPL इतिहास का रिकॉर्ड प्रदर्शन) का रिकॉर्ड। उन्होंने 2013 से 2021 तक RCB की कप्तानी की और टीम को कई बार प्लेऑफ तक पहुंचाया।
रिश्ते की पुष्टि तब हुई जब विराट ने 2014 में एक मैच के बाद दर्शकों के बीच मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था, जैसा कि यह खबर कई समाचार स्रोतों में आई है। विराट ने बाद में एक इवेंट में अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की।
शुरुआती जीवन और परिवार...
विराट कोहली का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ। उनके पिता प्रेम नाथ कोहली एक आपराधिक वकील थे और मां सरोज कोहली हाउसवाइफ हैं। उनका एक भाई विकास और बहन भावना हैं। बचपन से ही विराट को क्रिकेट का जुनून था। तीन साल की उम्र में ही वे बल्ला थामकर खेलना शुरू कर चुके थे।पिता का निधन और विराट की दृढ़ता...
2006 में रणजी मैच के दौरान जब विराट दिल्ली के लिए खेल रहे थे, उसी रात उनके पिता का निधन हो गया। अगले ही दिन विराट मैदान पर उतरे और 90 रन की पारी खेली। यह घटना उनके जीवन का निर्णायक मोड़ बनी — जिसने उन्हें मानसिक रूप से बेहद मजबूत बनाया।अंडर-19 विश्व कप से पहचान...
विराट 2008 में चर्चा में आए जब उन्होंने भारत अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए विश्व कप जीता। इस जीत ने उन्हें राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं की नजर में ला दिया। उसी साल उन्हें टीम इंडिया के लिए मौका मिला और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।
View this post on Instagram
?? टीम इंडिया में शानदार सफर...
विराट ने अपने आक्रामक अंदाज और लगातार प्रदर्शन से जल्द ही भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। ODI शतक: 51 (विश्व रिकॉर्ड) टेस्ट शतक: 30 T20I शतक: 1 कुल अंतरराष्ट्रीय रन: 27,000+ विश्व कप 2023: 765 रन (एक सीजन में सर्वाधिक रन) 2018 में विराट कोहली एकमात्र ऐसे भारतीय बने जिन्होंने एक ही साल में ICC, ODI और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर दोनों पुरस्कार जीते।IPL रिकॉर्ड और RCB के साथ नाता...
विराट 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा हैं। वो IPL इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले और 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली 15 अप्रैल, 2025 तक IPL इतिहास में कुल मिलाकर 1000 चौके और छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि में 850 से अधिक चौके और 150 छक्के शामिल हैं।600+ रन 5 बार बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी…
विराट कोहली IPL के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कारनामा पांच बार किया है- 2013, 2016, 2023, 2024 और 2025 में। उनके बाद केएल राहुल हैं, जिन्होंने चार बार यह आंकड़ा पार किया है। क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ने तीन-तीन बार यह मुकाम हासिल किया।सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी: कोहली नंबर 1
IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज अब विराट कोहली बन गए हैं। उन्होंने 266 मैचों में 63 अर्धशतक लगाए हैं। डेविड वॉर्नर (62) और रोहित शर्मा (46) इस सूची में उनके बाद आते हैं। 17 साल बाद विराट का इंतजार खत्म हुआ था, RCB टीम को सालो बाद पहली जीत मिली और IPL का खिताब अपने नाम किया।
View this post on Instagram
T20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने कोहली..
विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने RCB के लिए 9023 रन पूरे कर लिए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा (6060 रन, MI), जेम्स विंस (5934 रन, हैम्पशायर), सुरेश रैना (5528 रन, CSK) और एमएस धोनी (5314 रन, CSK) उनके बाद आते हैं।पुरस्कार और सम्मान...
विराट कोहली ने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े सम्मान हासिल किए हैं – 1. अर्जुन पुरस्कार - 2013 - खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2. पद्म श्री - 2017 - भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान 3. खेल रत्न पुरस्कार - 2018 - भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान 4. ICC Cricketer of the Decade - 2020 - दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरविराट और अनुष्का: परफेक्ट जोड़ी
लवलाइफ और शादी...
विराट और अनुष्का पहली बार 2013 में एक शैंपू ब्रांड के विज्ञापन के सेट पर मिले थे। विज्ञापन में उनकी केमिस्ट्री के बाद, दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं, हालांकि उन्होंने शुरुआत में इसे स्वीकार नहीं किया था। उन्हें अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था और वे अपने रिश्ते को गुप्त रखते थे।अब दोनों के दो बच्चे हैं।
बेटी: वामिका (2021) बेटा: अकाय (2024)
View this post on Instagram
खेल में ही नहीं वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में...
विराट कोहली एक अच्छे प्लेयर के साथ - साथ एक अच्छे इंसान और लाइफ पार्टनर के प्रति समर्पण विश्वास साफ नजर आता है, उन्हें कितने मैचों में हार का सामना करना पड़ा। लगभग हर मैच में अनुष्का उन्हें सपोर्ट करने आती है, लेकिन ICC क्रिकेट विश्व कप के दौरान विराट के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें ट्रोल किए जाने की वजह से ट्रोल किया गया था। जब भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हार गया, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने अनुष्का को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया, जिसके कारण ऑनलाइन आलोचनाओं की बाढ़ आ गई।एक बार तो लोगों ने उनके पोस्टर भी जलाएं। और सुनने में आया था अनुष्का विराट का ब्रेकअप हो गया लेकिन इन सबके बाद भी विराट ने अनुष्का और अनुष्का ने विराट का साथ नहीं छोड़ा। बल्कि हर मैच में जीतने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का की ओर देखकर सेलिब्रेट किया उन्हें दुनिया के सामने लकी चैंप की तरह दर्शाया उन्होंने दिखाया, जिसको जो कहना है कहो मेरी लकी चार्म तो वहीं है। इस खूबी को देख लाखों लड़कियां विराट कोहली की फैन है।
View this post on Instagram
विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर टेस्ट मैच से रिटायरमेंट का किया था ऐलान..
किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही पर्सनल अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’उन्होंने आगे लिखा कि-
‘जैसे ही मैं इस फार्मेट से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं – खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा। मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा। #269, साइनिंग ऑफ। ??❤️’
View this post on Instagram