अन्य
Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्राफी में RO-KO सहित इन इंटरनेशनल प्लेयर्स की परफॉर्मेंस!
Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्राफी की शुरुआत 24 दिसंबर से हो चुकी है, जिसमें भारतीय टीम की दिग्गज प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आ रहें हैं। पहले मैच में RO -Ko दोनों ने अपनी सेंचुरी लगाई थी। वहीं दूसरे मैच में किंग कोहली का तो कमाल दिखा लेकिन रोहित शर्मा खाता नहीं खोल सके 0 रन पर आउट हो गए।
किंग कोहली का प्रदर्शन
दिल्ली टीम की ओर से खेल रहे विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में 29 गेंद में फिफ्टी पूरी की। 61 गेंद में 77 रन बनाएं, जिसमें 13 चौके, 1 छक्का शामिल है। किंग कोहली ने अपने 344वें लिस्ट -A के मैच में 58 शतक और 85 अर्धशतक अपने नाम कर चुके है। उन्होंने कुला मिलाकर 16207 रन बनाए है। उन्होंने अपने 85वीं फिफ्टी से माइकन बेवन का सबसे ज्यादा औसत रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल चुके है। विराट का बैटिंग औसत 57.87 है। प्लेयर ऑफ द मैच भी कोहली बने उन्हें 10,000 का चेक भी दिया गया।कोहली का डांस विराट फिल्ड पर आएं और उनका नटखट अंदाज देखने का न मिले ऐसा हो ही नहीं सकता, चाहे वो कोई सा भी मैच खेले कुछ न कुछ फनी मूमेंट मिल ही जाता है।PLAYER OF THE MATCH - KING KOHLI ? pic.twitter.com/6EMFXOIzgl
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) December 26, 2025
virat kohli was seen dancing on dhurandhar movie's song during the vijay hazare match between delhi and AP. pic.twitter.com/7sK6HwwAq4
— desi sigma (@desisigma) December 24, 2025
दिल्ली टीम को मिली जीत
टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने 79 गेंद में 70 रन बनाए।वहीं हर्ष त्यागी ने 47 गेंद में 40 रन बनाए। और टीम का स्कोर 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 254 रन बनाए, वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम 47.4 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और उसे हार का सामना करना पड़ा।दूसरे मैच में हिटमैन का नहीं खुला खाता
जयपुर में खेले जा रहे ग्रुप - C मैच में मुंबई की ओर से खेल रहे रोहित शर्मा खाता ही नही खोल पाएं पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उत्तराखंड के खिलाफ खेल रही मुंबई टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 331 रन बनाए, जिसमें सरफराज खान और मुशीर खान ने 55-55 रन बनाए। वहीं हार्दिक तोमरे ने 82 गेंद में 93 रन की नबाद पारी खेली वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी उतराखंड टीम 50 ओवर में महज 280 रन ही बना पाई टारगेट हासिल नहीं कर सकी उसे हार का सामना करना पड़ा।GOOD NEWS FOR ROHIT SHARMA & INDIAN FANS Tomorrow in Jaipur likely Mumbai vs Uttarakhand Vijay Hazare Trophy match will be live streamed. @BCCIdomestic@ImRo45#RohitSharma #VijayHazareTrophy #VijayHazareTrophy2025 pic.twitter.com/cbmuRpfDXt
— RAVI BAINDARA ?? (@RAVIBAINDARA45) December 25, 2025