अन्य
Urvashi Look Cannes 2025: उर्वशी का लुक देख फैंस के उड़े होश! वीडियो हुआ वायरल...
Urvashi Look Cannes 2025: 78वे कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई को हुआ जो कि 24 मई तक चलेगा। इसमें बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी पहुंची जो अक्सर ही अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन एक बार फिर वो अपने लुक की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने 13 मई को फेस्टिवल के पहले दिन दुनियाभर के कई मशहूर लोगों के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया, एक्ट्रेस ने डायमंड क्राउन पहनकर और हाथ में पैरेट क्लच लिए कांस फेस्टिवल में पहुंची जो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन का कारण बना।
Read More: Cannes Film Festival 2025: इंडियन सेलेब्स का जलवा, सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस का होगा रेड कार्पेट डेब्यू…
आपको बता दें कि, उर्वशी ने जूडिथ लीबर का 4.68 लाख रुपये वाला क्रिस्टल पैरेट क्लच कैरी किया।
उर्वशी के लुक ने सबके उड़ाए होश...
एक्ट्रेस के लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कान्स 2025 में कलरफुल फिशटेल गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी। उन्होंने चमकदार क्राउन भी पहन रखा था और उनके हाथों में एक क्रिसटल पैरेट क्लच था, जिसकी वजह से सबका ध्यान उर्वशी पर गया। इस जूडिथ लेबर डिजाइनर क्लच ने उनके लुक को एक अनोखा टच दिया। कुछ लोगों ने उनके लुक की तारीफ की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल किया।वीडियो वायरल...
उर्वशी के नए लुक का वीडियों सामने आया और आते ही सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गया। उनके लुक को किसी ने ‘ओवर द टॉप’ करार दिया। तो कुछ ने तारीफ भी किया। इस वीडियो में देख सकते है, उर्वशी ने आउटफिट से मैच करता आईसैडो से अपनी आंखो को और खूबसूरत बनाया है। और उनका क्राउन के साथ खास हेयरस्टाइल में नजर आईं। वीडियों में यूजर ने तरह - तरह के रिएक्शन दिए।
View this post on Instagram