अन्य
UP T20 League Begins: मेरठ टीम ने कानपुर को 86 रन से हराया, मैच के हिरो रहें माधव...
UP T20 League Begins: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 अगस्त रविवार को खेले गए यूपू T20 लीक के पहले मुकाबले में मेरठ मावर्रिक्स ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने कानपुर सुपर स्टार्स को 86 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार शुरुआत की।
Read More: Virat Anushka Video Viral: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल, लंदन की सड़कों पर गपशप करते दिखे कपल!
इस मैच के हीरो रहे माधव कौशिक, माधव ने महज 31 गेंदों में 95 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। उनके साथ रितुराज शर्मा भी शानदार फॉर्म में नजर आए, उन्होंने 36 गेंदों पर 60 रन बनाकर नाबाद रहें। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 130 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम का स्कोर मजबूत कर दिया।
वहीं मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने 'झूम बराबर झूम' और 'डिस्को दीवाने' जैसे गानों पर धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस दी। इस समारोह में सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएं।
स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था और हजारों फैंस ने क्रिकेट और मनोरंजन का डबल डोज एंजॉय किया। भारी अर्थव्यवसथा भी देखने को मिली।