अन्य

U23 World Wrestling Championship: सुजीत ने जीता गोल्ड, महिला टीम ओवरऑल चैंपियन...

U23 World Wrestling Championship: सर्बिया के नोवी साद में चल रही अंडर - 23 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत के सुजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। यह टूर्नामेंट में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। सुजीत ने फाइनल में उज्बेकिस्तान के पहलवान को टेक्निकल सुपैरिऑरिटी के आधार पर 10-0 से मात दी। Read More: Womens World Cup 2025: भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल टूर्नामेंट से बाहर!

पिछले साल जीता था ब्रॉन्ज...

हरियाणा के रहने वाले 22 वर्षीय सुजीत ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। पिछली बार हुए अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में वे ब्रॉन्ज मेडल तक सीमित रह गए थे, लेकिन इस साल उन्होंने बेहतर खेल दिखाते हुए गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। सुजीत इससे पहले अंडर-23 एशियाई चैम्पियनशिप (2022 और 2025) में दो बार गोल्ड जीत चुके हैं।

फाइनल तक का सफर रहा दमदार...

सुजीत ने पूरे टूर्नामेंट में अपने आक्रामक अंदाज से प्रतिद्वंद्वियों को दबाव में रखा। 1. पहला राउंड: मोल्दोवा के फियोडोर चेवदारी को 12-2 से हराया। 2. दूसरा राउंड (प्री-क्वार्टर): पोलैंड के डोमिनिक जैकब को 11-0 से मात। 3. क्वार्टर फाइनल: बशीर मागोमेदोव के खिलाफ 4-2 से कड़ा मुकाबला जीता। 4. सेमीफाइनल: जापान के युतो निशियुची को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश। 5. फाइनल: उज्बेक रेसलर पर 10-0 की शानदार जीत, गोल्ड मेडल अपने नाम।

महिला टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की...

भारत की महिला कुश्ती टीम ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय महिला टीम ने कुल 7 पदक जीते— '2 सिल्वर मेडल, 5 ब्रॉन्ज मेडल' इन पदकों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह पहली बार है जब भारत ने महिला वर्ग में टीम चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

पुरुष वर्ग में सिर्फ सुजीत ने दिलाया मेडल...

भारत की पुरुष टीम का प्रदर्शन इस बार ज्यादा खास नही रहा। लेकिन सुजीत ने पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में जीत हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा 2 भारतीय पहलवान ब्रॉन्ज मेडल बाउट तक पहुंचे, लेकिन दोनों ही कांस्य पदक जीतने में नाकाम रहे।

सुजीत की जीत पर भारतीय कुश्ती में जश्न...

सुजीत की जीत के बाद भारतीय कुश्ती जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय कुश्ती महासंघ और कोचिंग स्टाफ ने सुजीत के जज़्बे और मेहनत की सराहना की। कोचों ने कहा कि सुजीत में वरिष्ठ स्तर पर भी ओलंपिक पदक जीतने की क्षमता है।