अन्य

ट्रम्प का बड़ा इमिग्रेशन एक्शन: 7 देशों की नागरिकता प्रक्रिया पूरी तरह रोकी, 39 देशों पर अब बैन

trump immigration ban: अमेरिका की इमिग्रेशन नीति एक बार फिर सख्त हो गई है  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए 7 और देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूरी तरह रोक लगा दी है,इसके साथ ही 15 देशों पर आंशिक बैन लागू किया गया है।  इस फैसले के बाद अब अमेरिका की बैन लिस्ट में कुल 39 देश शामिल हो चुके हैं।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद फैसला

यह फैसला पिछले महीने व्हाइट हाउस के पास हुई नेशनल गार्ड्स पर गोलीबारी की घटना के बाद लिया गया है, जिसमें एक अफगान शरणार्थी शामिल था. ट्रम्प प्रशासन ने इस घटना को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए इमिग्रेशन नियमों को और कड़ा कर दिया है   ट्रम्प ने इस संबंध में एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत नागरिकता और यात्रा प्रक्रियाओं पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।

trump immigration ban: 7 देशों पर पूरी तरह बैन

व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के मुताबिक जिन देशों पर पूरी यात्रा पाबंदी लगाई गई है,
  • बुर्किना फासो
  • माली
  • नाइजर
  • साउथ सूडान
  • सीरिया
  • फिलिस्तीन (पूरी तरह प्रतिबंध)
इसके अलावा पहले से आंशिक बैन झेल रहे लाओस और सिएरा लियोन पर अब पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।  इससे पूरी तरह बैन वाले देशों की संख्या 7 हो गई है।

15 देशों पर आंशिक बैन

नई घोषणा के तहत 15 देशों पर आंशिक प्रवेश प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से स्थायी निवास (इमिग्रेंट वीजा) पर रोक शामिल है
  • बुरुंडी
  • क्यूबा
  • टोगो
  • वेनेजुएला जैसे देशों पर पहले से लागू आंशिक प्रतिबंध को भी बरकरार रखा गया है।