अन्य

Today’s Gold Silver Currency Update

Today Gold, Silver and Currency Update :- आज  कारोबारी दिन यानी 31 जनवरी 2026 को सोना, चांदी और प्रमुख विदेशी मुद्राओं की स्थिति पर नजर डालते हैं जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की कीमतों में हुए उतार-चढ़ाव को आसानी से देखा जा सकता है जिससे निवेशक आज के ताजा रेट्स के आधार पर खरीद-बिक्री करने के फैसले लेते हैं। आइए जानते हैं सोना-चांदी और करेंसी मार्केट का क्या हैं पूरा अपडेट…..

Gold & Silver Price Update: January 31, 2026

आज के कारोबारी दिन में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है जैसा की सोना और चांदी की कीमतों में हो रहें उतार चढाव को देखते हुए निवेशक आने वाले दिनों में सतर्कता के साथ कदम बढ़ा रहे हैं, आइये जानते हैं पूरा अपडेट……

Gold & Silver Price Update: सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज

31 जनवरी 2026 को सोना और चांदी के बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा। आज सोने की कीमत 10,040 रुपये गिरकर 1,60,580 रुपये पर पहुंच गई। वहीं, चांदी भी भारी दबाव में रही और 45,000 रुपये टूटकर 3,50,000 रुपये के स्तर पर आ गई। इस अचानक आई गिरावट से बाजार में चिंता का माहौल बन गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत और मुनाफावसूली के कारण कीमतों पर दबाव पड़ा है। ऐसे में निवेशकों को घबराने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। क्या यह गिरावट खरीद का मौका है या आगे और कमजोरी आएगी, इस पर नजर बनाए रखना जरूरी है।  
Gold/Silver  Price Gain/Loss Gain/Loss in %
Gold ( 24k/10 gms ) 1,60,580.00 -10,040 5.88
Gold ( 22k /10 gms ) 1,47,200.00 -9200 5.88
Gold ( 18k /10 gms ) 1,20,440.00 -7530 5.88
Silver / Kg  3,50,000.00   -45000 11.39

Currency (Dollar, Euro & Pound) Rates Update 

वहीं आज के कारोबारी दिन में करेंसी मार्केट में अमेरिकी डॉलर, यूरो और ब्रिटिश पाउंड की कीमतों पर भी नजर डालते हैं जैसा कि वैश्विक आर्थिक स्थति और ब्याज दरों से इन मुद्राओं में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इन करेंसी मूवमेंट्स का असर शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार पर भी पड़ रहा है। 

करेंसी मार्केट में डॉलर समेत सभी मुद्राओं में मजबूती

विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर, पाउंड, यूरो और युआन सभी में हल्की मजबूती देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर 0.07 रुपये की बढ़त के साथ 91.90 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, ब्रिटेन का पाउंड 0.87 रुपये मजबूत होकर 126.38 रुपये पर कारोबार करता दिखा। यूरो में भी 0.66 रुपये की तेजी रही और इसकी कीमत 109.57 रुपये हो गई। चीनी युआन में मामूली बढ़त दर्ज की गई और यह 13.22 रुपये पर पहुंच गया। प्रमुख विदेशी मुद्राओं में आई इस तेजी का असर आयात-निर्यात और अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर देखने को मिल सकता है।  
Currency Name   Price Gain/Loss Gain/Loss in %
Dollar (U.S.) 91.90 0.07 0.07
Pound (UK)  126.38 0.87 0.68
Euro (EU) 109.57 0.66 0.6
Yuan (Chinese) 13.22 0.001 0.01