अन्य

T20 World Cup 2026: NZ vs UAE, PAK vs USA के बीच मुकाबला आज!

T20 World Cup 2026: T-20 वर्ल्ड कप के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और UAE आमने - सामने होंगे। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। ठीक आधे घंटे पहले दोपहर 2:30 बजे टॉस किया जाएगा।

वहीं T-20 वर्ल्ड कप के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान और अमेरिका आपस में भिड़ेंगी। यह मैच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकबला 9 फरवरी यानी की आज शाम 7 बजे से शुरु होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे किया जाएगा।

न्यूजीलैंड और UAE का फॉर्म

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। group-d के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

[caption id="attachment_133482" align="alignnone" width="1562"] NZ vs UAE[/caption]

वहीं, UAE को अपनी पिछली T-20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान को हरा चुका है USA

T-20 वर्ल्ड कप में पहले भी पाकिस्तान और भारत एक - दूसरे के आमने - सामने आ चुके हैं। यह भिड़ंत 2024 में ग्रैंड प्रैरी स्टेडियम में खेले गए स्टेडियम में हुई थी, जिसमें दोनों का मैच टाई हो गया था। फिर सुपर ओवर खेला गया, जिसमें पाकिस्तान को UAE के हाथों हार मिली।

[caption id="attachment_133483" align="alignnone" width="1605"] PAK vs USA[/caption]

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर की जाएगी। इसके साथ जियोहॉटस्टार एप पर भी आप मैच देख सकते हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11

UAE

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी,मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह।

न्यूजीलैंड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सइफर्ट, ईश सोढ़ी।

पाकिस्तान

सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब,बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद।

अमेरिका

मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), एंड्रीज गौस, साईतेजा मुक्कामाला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।