अन्य
Asia Cup 2025 Afghanistan Squad: अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान को फिर सौंपी गई जिम्मेदारी...
Asia Cup 2025 Afghanistan Squad: एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने से होगी, इस टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसे ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया है।
Read More: Fox at Lord’s Cricket Ground: मैच के दौरान लॉर्ड्स मैदान में घुसी लोमड़ी, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल…
आपको बता दें कि, अफगानिस्तान की कमान एक बार फिर राशिद खान को सौंपी गई है, जिन्हें खराब IPL फॉर्म के बावजूद टीम की अगुवाई का जिम्मा दिया गया है।
राशिद खान की वापसी...
IPL 2025 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां राशिद ने केवल 9 विकेट चटकाएं और उनकी इकॉनमी 9.34 रही थी। इसके बाद उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट से नाम वापस ले लिया था। इसके बावजूद, चयन समिति को राशिद पर पूरा भरोसा है।समिति के सदस्य मीर मुबारिज ने कहा कि-
"राशिद एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, और उन्होंने हमेशा कठिन परिस्थितियों में वापसी की है। हमें भरोसा है कि वो एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे।"