अन्य

T-20 World Cup 2026 Schedule: आज होगा मैच का शेड्यूल जारी...

T-20 World Cup 2026 Schedule: ICC 2026 मेंस T-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल 25 नवंबर यानी की आज शाम 6.30 बजे जारी किया जाएगा। इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्टस पर देख सकते हैं। इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। Read More: ind vs sa 2nd test 2025 live: मुश्किल में टीम इंडिया, पहली पारी में 201 रन पर ढेर बता दें, टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरु होकर 8 मार्च तक चलेगा। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब और किसके बीच है पहला मैच..

इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और USA के बीच 7 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट एक ग्रुप में भारत को पाकिस्तान, USA, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। हर दिन ग्रुप स्टेज में 3 मैच होंगे।

कहां है वेन्यू?

BCCI ने श्रीलंका के कोलंबो में स्थित 2 स्टेडियम और कैंडी के 1 स्टेडियम को मैच खेलने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं भारत के लिए दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबद और चेन्नई को शॉर्टलिस्ट किया गया।

पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा मैच?

पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव चल रहा है, हाल ही में हुए एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही BCCI और PCB ने एक - दूसरे की सहमति से यह तय किया। दोनों ही टीमें एक - दूसरे के देश नहीं जायेंगे, बल्कि न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।

कितने ग्रुप में बांटा गईं टीमें?

ग्रुप स्टेज में 20 टीमें ने हिस्सा लिया, जिनमें से 5 अलग - अलग ग्रुपों में टीमों को बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप में लीग में मैच खेलेगी। और हर ग्रुप से सुपर -8 में उन 2 टीमों को चुना जाएगा जो ग्रुप में टॉप 2 पर होंगी। सेमीफाइनल का कैसे होगा चुनाव.. सुपर - 8 में पहुंचने वाली 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप में जो टीम टॉप 2 में होगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी।