अन्य
Sweety Boora Wins Gold: घरेलू संघर्षों के बीच स्वीटी बूरा ने जीता गोल्ड, अल्फिया पठान को 5-0 से हराया...
Sweety Boora Wins Gold: हरियाणा के हिसार की इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। 27 जून से 1 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित एलीट वुमन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी ने 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को गौरवांवित किया।
Read MoreBoxer Sweety Husband Allegations: बॉक्सर स्वीटी बूरा बोली-‘पति का लड़को में इंटरेस्ट’ मारपीट का लगाया आरोप…
फाइनल मुकाबले में स्वीटी ने रेलवे की अनुभवी बॉक्सर अल्फिया पठान को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस की बबीता को भी 5-0 से शिकस्त दी।
लंबे विवाद के बाद रिंग में वापसी...
स्वीटी का अपने पति और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते स्वीटी बूरा रिंग से दूर थीं। लेकिन यह चैंपियनशिप उनकी कठिन समय के बाद पहली वापसी थी — और वह भी गोल्डन जीत के साथ।"ये मेडल हर उस लड़की के नाम है..." - स्वीटी बूरा
गोल्ड मेडल जीतने के बाद स्वीटी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @saweetyboora पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा -"मेरा ये मेडल उन सभी लड़कियों के नाम है, जो घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ी होकर अपने लिए आवाज उठाने का साहस रखती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दम पर खड़ी होती हैं और आगे बढ़ने का साहस दिखाती हैं।"
स्वीटी ने आगे कहा -
"याद रखो, आप शक्ति का स्वरूप हो। जो चाहो वो पा सकती हो — घर के छोटे-मोटे काम से लेकर देश को चलाने तक। ज़रूरत बस खुद की शक्ति को पहचानने की है।"कोच, परिवार और समर्थकों को दिया जीत का श्रेय...
View this post on Instagram
अपनी उपलब्धि का श्रेय देते हुए स्वीटी ने कहा -
"दिल से धन्यवाद हर उस इंसान का जिसने विचारों और दुआओं से मेरा समर्थन किया। मेरी बॉक्सिंग फैमिली, बॉक्सिंग फेडरेशन, रोहतक साईं स्टाफ और मेरे कोच शिलवा और दलबीर का योगदान अमूल्य है।" उन्होंने पोस्ट का अंत "जय माता दी ??" कहकर किया।अब फोकस इंटरनेशनल लेवल की तैयारी पर...
स्वीटी अब वर्ल्ड, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स ट्रायल्स की तैयारी में जुट गई हैं। वह इस समय रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर के निर्देशन में अभ्यास कर रही हैं।
View this post on Instagram