अन्य

Suryakumar Yadav Viral Video: वेल्लालागे के साथ सूर्या का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

Suryakumar Yadav Viral Video: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारत और श्रीलंका के बीच हुआ मुकाबला रोमांच से भरा रहा, हालांकि मैच से ज्यादा चर्चा में रहें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव। Read More: Celebrity Brand Valuation 2024: विराट कोहली के संन्यास के बाद भी बढ़ी ब्रांड वैल्यू, नंबर-1 पर ! दरअसल, कुछ दिनों पहले श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया था, तो जब सूर्यकुमार दुनिथ से मिले उन्हें गले लगाया उन्हें सांत्वना देते नजर आएं। इस भावुक लम्हें ने हर किसी का दिल जीत लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पिता को खोने के बाद मैदान पर उतरे वेल्लालागे...

22 वर्षीय दुनिथ वेल्लालागे को अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच खत्म होने के बाद अपने पिता सुरंगा के निधन की खबर मिली थी। टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने यह दुखद सूचना उन्हें दी। खबर सुनते ही वेल्लालागे तुरंत कोलंबो लौट गए। हालांकि कुछ दिनों बाद वे यूएई वापस आए और बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 का मैच खेला। उस मुकाबले में उन्हें सफलता नहीं मिली और बाद में पाकिस्तान और भारत के खिलाफ उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

सूर्यकुमार का दिल जीतने वाली वीडियो वायरल...

भारत और श्रीलंका के बीच हुए मैच से पहले सूर्यकुमार यादव, दुनिथ वेल्लालागे से मिले। कप्तान सूर्या ने उन्हें बड़े भाई की तरह गले लगाया और दिल पर हाथ रखकर सांत्वना दी। करीब दो मिनट तक दोनों के बीच बातचीत चली। इस दौरान सूर्या लगातार उनकी पीठ थपथपाते और उनका मनोबल बढ़ाते दिखे। इस भावुक लम्हे का वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच का हाल – भारत की सुपर ओवर में जीत...

मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा (61 रन), तिलक वर्मा (49* रन) और संजू सैमसन (39 रन) ने बेहतरीन पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाकर मैच टाई करा दिया। फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 2 रन बनाए और अपने दोनों विकेट गंवा दिए। भारत को 3 रन का लक्ष्य मिला, जिसे सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर हासिल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।