अन्य
Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट...
Suryakumar Health Update: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर हैं। उन्होंने हाल ही में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी करवाई है और फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। सूर्या ने खुद अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी दी है और फैंस को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।
Read More: Suryakumar Health Update 2025: 3 महीने से दर्द में खेल रहे थे सूर्यकुमार यादव, इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना…
अब जब भारत को अगस्त से लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलनी है, ऐसे में सूर्या की वापसी टीम के लिए और भी अहम हो जाती है।
हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर, बताया हेल्थ स्टेटस..
सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के एक अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा -"लाइफ अपडेट:पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। वापस आने का बेसब्री से इंतजार है।"इस पोस्ट के जरिए सूर्या ने न सिर्फ अपनी सेहत की जानकारी दी, बल्कि फैंस को यह भी बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वे अब रिकवर कर रहे हैं।
View this post on Instagram