अन्य

सूर्या की 22वीं फिफ्टी, इशान की विस्फोटक पारी, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

IND vs NZ Ishan Surya: रायपुर में भारत ने न्यूजीलैंड 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से कमाल की बैटिंग देखने को मिली। ऑपनिंग करते हुए डेवॉन कॉनवे (19) और टिम साइफर्ट (24) ने मिलकर तेजी से रन जुटाए। दोनों खिलाड़ियों ने 3 ओवर में 43 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड की पारी

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रचिन रवींद्र ने शानदार पारी खेली। रचिन ने  26 गेंद में 2 चौकों और 4 छक्कों से 44 रन बनाए। लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर अर्शदीप ने उनका कैच लिया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स (19), डेरिल मिचेल (18) और मार्क चेपमैन (10) सस्ते में आउट हो गए। लेकिन आखिरी ओवर्स में सैंटनर ने 6 चौके व 1 छक्के से 47 रन बनाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। 

IND vs NZ Ishan Surya: इंडिया की शुरूआत खराब

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब थी। टीम के ओपनर संजू सेमसन 6 रन और अभिषेक शर्मा 0 रन पर आउट हो गए। इंडिया ने पहले ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन मैदान में उतरे तो उन्होंने दिखा दिया कि उनका बल्ला चलता है तो सब देखते रह जाते है। 

किशन की विस्फोटक पारी

काफी समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले किशन ने अर्धशतक जमाया। उनकी पारी में 11 चौके व 4 छक्के शामिल रहे। यह किशन का टी20 इंटरनेशनल में 7वां अर्धशतक था। 32 गेंदों में 76 रन की पारी खेलकर ईशान ने साबित कर दिया कि वे T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। [caption id="attachment_130082" align="alignnone" width="611"] किशन का टी20 इंटरनेशनल में 7वां अर्धशतक[/caption]

IND vs NZ Ishan Surya: सूर्या की 22वीं फिफ्टी

इस मैच कप्तान सूर्य कुमार ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। सूर्या ने नंबर 4 पर आकर यह रन बनाए। उन्होंने 23 गेंद में T20 इंटरनेशनल करियर का 22वां 50 पूरा किया। यह भारतीय T20 कप्तान का 23 पारियों के बाद पहला अर्धशतक था। सूर्या और इशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई। इशान ने भी विध्वंसक खेल दिखाया। सूर्या ने 23 गेंद में अर्धशतक लगाया।