अन्य
SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल...
SRH vs KKR Vaibhav Arora: IPL 2025 का 68वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। यह मैच पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों के बीच था, लेकिन इस बार दोनों ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर थीं। मुकाबले में हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को 110 रन से हराया। लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव अरोड़ा की हुई। उनके लापरवाही कहें या कचुंए की चाल जिसकी वजह से वो आउट हो गए और उनके आउट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: MI vs PBKS Match Today: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की जंग…
हेनरिक क्लासेन ने KKR के सामने 37 गेंद में शतक जड़ा और कुल 39 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के से 105 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। इसके बाद क्लासेन से उनकी कातिलाना पारी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा –
'पूरी सीजन में निराशा के बाद ऐसी खेलने से काफी राहत मिली है। मैं अपने प्रोसेस से भटका नहीं और उसका नतीजा मिला। फ्रेंचाइज ने इतना वक्त और पैसा खर्च किया है तो हमारा भी काम है कि उनके ब्रांड ऑफ़ क्रिकेट को मैदान में कायम रखे।'
वैभव अरोड़ा का अजीबोगरीब रन आउट..
कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी का 18वां ओवर जयदेव उनादकट कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर वैभव अरोड़ा स्ट्राइक पर थे। उनादकट ने ऑफ स्टंप की ओर गेंद डाली, जो बल्ले से लगने के बाद पैड पर लगकर ऑफ साइड की ओर चली गई। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े हर्षित राणा ने सिंगल लेने का इशारा किया, जिस पर वैभव भाग पड़े।जब अरोड़ा ने आधी क्रीज पार कर ली, तो उन्होंने समझा कि अब वे सुरक्षित हैं और उन्होंने दौड़ना धीमा कर दिया। इसी लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि गेंदबाज उनादकट ने तेजी से गेंद उठाई और डायरेक्ट थ्रो मारकर उन्हें रन आउट कर दिया। रीप्ले में साफ देखा गया कि जब गेंद स्टंप्स से टकराई, उस समय वैभव का पैर हवा में था। इस तरह वह बिना कोई रन बनाए 'डक' पर आउट हो गए।Wait... What just happened there? ??#VaibhavArora gets run-out in a hilarious fashion! Definitely, one for the blooper books! ?
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/XfCrZHriFf #IPLonJioStar ? #SRHvKKR | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/bGdyYwq0wL — Star Sports (@StarSportsIndia) May 25, 2025