अन्य
Sourav Ganguly Big Statement: सौरव गांगुली की वापसी की तैयारी? कोच बनने को लेकर दिया बड़ा संकेत!
Sourav Ganguly Big Statement: पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि अब उनके पास समय है और अगर मौका मिला तो वे इस जिम्मेदारी को निभाना चाहेंगे। उन्होंने राजनीति में आने की अटकलों को भी सिरे से नकारा।
Read More: ऋषभ पंत ने जेमी स्मिथ का उड़ाया मजाक, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई आवाज…Video Viral
अब समय है, जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं: गांगुली
गांगुली ने कहा, "मैंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं। मैं बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) का अध्यक्ष बना और फिर BCCI अध्यक्ष। मुझे कभी समय नहीं मिला, लेकिन देखते हैं फ्यूचर में क्या होता है। मैं अभी 50 साल का हूं और अगर भविष्य में अवसर मिला तो मैं टीम इंडिया के कोच की भूमिका निभाना चाहूंगा।"पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली टीम इंडिया का कोच बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने PTI को दिए इंटरव्यू में यह इच्छा जाहिर की। उन्होंने राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा पूर्व BCCI अध्यक्ष ने गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी बात की।#Ganguli #Cricket #INDvsENGTest pic.twitter.com/Yp5NWMxpJ0
— Sachin Yadav ?? (@sachinsamar27) June 22, 2025