अन्य
Sourav Ganguly CAB President: CAB अध्यक्ष पद पर 6 साल बाद गांगुली की वापसी!
Sourav Ganguly CAB President: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली एक बार फिर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। कोलकाता में आयोजित 94वीं वार्षिक आम बैठक में उन्हें निर्विरोध इस पद के लिए चुना गया। 6 साल बाद गांगुली की इस पद पर वापसी हुई है।
Read More: पाकिस्तान की फिर जगहंसाई..मैदान पर गाली-गलौच, गंभीर बोले – अरे अंपायर से तो मिल ले
आपको बता दें कि, इससे पहले वह 2015 से 2019 तक CAB अध्यक्ष रह चुके थे।
Sourav Ganguly CAB President[/caption]
गांगुली का लक्ष्य...
अध्यक्ष पद पर आते ही गांगुली ने कहा कि - "उनकी प्राथमिकता ईडन गार्डन्स स्टेडियम की क्षमता को बढ़ाना होगी। अभी इस ऐतिहासिक मैदान में करीब 68 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। गांगुली चाहते हैं कि इसे 1 लाख तक बढ़ाया जाए। उनका मानना है कि कोलकाता जैसे क्रिकेट-प्रेमी शहर में इतनी बड़ी क्षमता वाले स्टेडियम की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में काम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू किया जाएगा। साथ ही, उनकी कोशिश रहेगी कि इस मेगा इवेंट में कोलकाता को बड़े मुकाबलों की मेजबानी भी मिले।"BCCI और ICC में भी रहीं अहम भूमिका...
गांगुली का क्रिकेट प्रशासन में अनुभव लंबा और समृद्ध रहा है। CAB के अध्यक्ष रहने के बाद 2019 से 2022 तक भारतीतय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष तौर पर चुने गए। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए और भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देने का काम किया। इसके अलावा 2021 में उन्हें अनिल कुंबले की जगह ICC की मेंस क्रिकेट कमेटी के भी नियुक्त किया गया था।The annual prize distribution ceremony is CAB pic.twitter.com/zH91bh5Qeh
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 3, 2019