अंबेडकर रैली में हिंसा...4 के सिर फूटे:नकाबपोशों में थाने पर किया पथराव
SIDHI HANGAMA: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया में अंबेडकर जयंती रैली के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक बवाल में बदल गया। जहा 200 नकाबपोशों की भीड़ ने मनी शुक्ला के घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में 1 ही परिवार के 4 लोग और 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
[caption id="attachment_147185" align="alignnone" width="1191"]SIDHI HANGAMA:पथराव करते हुए घर में घुसे हमलावर
बता दें कि विवाद बढ़ने पर करीब 50 नकाबपोश हमलावर मनी शुक्ला के घर के अंदर में घुस गए और पथराव करते हुए मारपीट करने लगे। हमले में मनी शुक्ला गंभीर रूप से घायल हुए साथ ही 80 साल के रमाकांत शुक्ला, अर्चना शुक्ला और दिव्यांश शुक्ला को भी गंभीर चोटें आईं।
थाने पर हमला और तोड़फोड़
दोपहर बाद करीब 200 लोगों की भीड़ ने अमिलिया थाने पर हमला कर दिया। भीड़ थाने में घुसी और थाना प्रभारी राकेश बेस व स्टाफ के साथ हाथापाई की। पुलिसकर्मी रामचरित्र पांडे और सतीश तिवारी घायल हुए हैं।
बोलेरो हटाने की बात पर विवाद
रैली के दौरान रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ हुई और मनी शुक्ला के विरोध के बाद मामला हिंसा में बदल गया।
READ MORE: पीथमपुर की एनवायरो कंपनी में जोरदार धमाका,गिरे घरों के बर्तन