अन्य
Asian Athletics 2025: अविनाश की गोल्डन दौड़, मेडल टैली में भारत को मिला दूसरा स्थान...
Asian Athletics 2025: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। साउथ कोरिया के गुमी शहर में चल रही इस प्रतियोगिता में भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने मेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में 8:20.92 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता और भारत को इस इवेंट में 36 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया।
Read More: Gukesh vs Hikaru Norway Chess 2025: गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर हिकारू को हराकर की वापसी…
1989 के बाद पहला गोल्ड, अविनाश ने रचा इतिहास..
भारत ने पिछली बार इस स्पर्धा में 1989 में गोल्ड जीता था, जब दीना राम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उससे पहले 1975 में हरबेल सिंह इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। अविनाश की यह जीत भारतीय एथलेटिक्स के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।गोल्ड जीतने के बाद अविनाश ने कहा -
"मुझे गोल्ड मेडल जीतने का पूरा भरोसा था, क्योंकि मैं इस क्षेत्र में बेस्ट था"