अन्य
Shubman Gill Injury Update: IND vs SA टेस्ट में चोट के कारण हुए बाहर, BCCI ने दी बड़ी जानकारी!
Shubman Gill Injury Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल अचानक खेलते हुए चोटिल हो गए। भारतीय पारी के 35वें ओवर में स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप से चौका लगाने के तुरंत बाद गिल अपनी गर्दन पकड़कर दर्द से कराहते दिखे।
Read More: Rani Meerut Sahil Wedding: जेवलिन क्वीन अन्नू रानी किकबॉक्सर साहिल संग रचाएंगी शादी, बनेगी हरियाणा की बहू…
उन्होंने चौका लगाया ही था कि अचानक से उन्हें पीछे की तरफ गर्दन और गर्दन के निचले हिस्से में तेज दर्द महसूस हुआ। फिजियो तुरंत मैदान में आए और स्थिति देखते हुए गिल को ड्रेसिंग रूम ले जाया गया। गिल ने कुल 3 गेंद खेलीं और 1 चौका लगाया था।
चोट लगने से पहले ये था मैच का हाल...
गिल, वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे। वह पारी को स्थिरता देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्लॉग स्वीप खेलते समय शायद गर्दन में अचानक झटका लगने से दर्द बढ़ गया।उन्हें ड्रेसिंग रूम जाते देख भारतीय डगआउट भी चिंता में पड़ गया क्योंकि भारत उस समय 79/2 पर था — यशस्वी जायसवाल और सुंदर पहले ही आउट हो चुके थे।? Update ? Shubman Gill has a neck spasm and is being monitored by the BCCI medical team. A decision on his participation today will be taken as per his progress. Updates ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ivd9LVsvZj
— BCCI (@BCCI) November 15, 2025
गिल की चोट पर BCCI ने दी अपडेट...
गिल की चोट पर BCCI ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा:- “शुभमन गिल की गर्दन में दर्द है। मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है। उनके खेलने पर फैसला सुधार के आधार पर लिया जाएगा।” लंच के दौरान स्टार स्पोर्ट्स कमेंटेटर्स ने भी बताया कि चोट गंभीर नहीं लग रही और गिल के वापस आने की उम्मीद है। एक प्रैक्टिस वीडियो भी सामने आया जिसमें वे थोड़े असहज दिखे, लेकिन बल्लेबाजी की कोशिश कर रहे थे।चोट से भारत की मुश्किलें बढ़ीं...
गिल के रिटायर्ड होने के बाद भारत की बल्लेबाजी दबाव में आ गई। हालांकि बाद में केएल राहुल और ऋषभ पंत ने मिलकर टीम को संभाला, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वाशिंगटन सुंदर – 29 रन केएल राहुल – 39 रन ऋषभ पंत – 27 रन ध्रुव जुरेल – 14 रन भारत साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर बड़ा दबाव नहीं बना सका और पारी लड़खड़ाती रही।Lunch on Day 2 ?#TeamIndia trail South Africa by 2⃣1⃣ runs in the 1⃣st innings.
Ravindra Jadeja and Dhruv Jurel will resume proceedings after the break. Scorecard ▶️ https://t.co/okTBo3qxVH #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DNHwKzCAAB — BCCI (@BCCI) November 15, 2025