अन्य
Eng vs Ind 2nd Test: शुभमन ने रचा इतिहास, 269 रन बनाने वाले पहले कप्तान बने गिल!
Eng vs Ind 2nd Test: बर्मिंघम टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में रहा। कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक दोहरी शतकीय पारी और रवींद्र जडेजा के साथ मजबूत साझेदारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत लड़खड़ा गई और स्टंप्स तक उसके 3 विकेट गिर चुके है। आज इंग्लैंड वहीं से पारी की शुरुआत करेगी। यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरु होगा।
Read More: Benefits of Jackfruit: कटहल से मिलते हैं गजब के फायदे, लेकिन ज्यादा खाने से हो सकते हैं नुकसान!
भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन...
बर्मिंघम टेस्ट की शुरुआत में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की उम्दा पारी खेली। इसके बाद शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए पहले दिन ही शतक लगाया और जडेजा टेस्ट में 23 फिफ्टी पूरी की। भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसके 3 विकेट महज 77 रन पर गिर चुके थे।भारत की ओर से आकाश दीप ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया। अब इंग्लैंड की टीम 510 रन से पीछे है।Stumps on Day 2 in Edgbaston!
End of a tremendous day with the bat and ball for #TeamIndia ? England 77/3 in the first innings, trail by 510 runs Scorecard ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/GBKmE34pgM — BCCI (@BCCI) July 3, 2025
शुभमन ने दोहरा शतक बनाकर रचा नया इतिहास...
भारत की पहली पारी के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 269 रन की बेमिसाल पारी खेली। यह टेस्ट में उनका पहला दोहरा शतक है और उन्होंने इसे उस समय जड़ा जब टीम 211 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। शुभमन ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ 203 रन और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोहरा शतक लगाने के बाद गिल ने एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया। और दर्शकों ने शुभमन के आउट होने के बाद स्टैंडिंग ओवेशन दी।It's Tea on Day 2 of the 2nd Test! #TeamIndia power along to 564/7, with captain Shubman Gill marching to 2⃣6⃣5⃣ ? ?
Third session of the Day to begin ? Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/2nkCZjO2x2 — BCCI (@BCCI) July 3, 2025
भारत का इंग्लैंड में 18 साल बाद 500+ स्कोर...
यह पहली बार है जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड की धरती पर 18 साल बाद 500 रन से अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले 2007 में भारत ने ऐसा किया था।Breathing Fire! ?
Cracker of a start with the ball from #TeamIndia! ?? Akash Deep strikes on successive deliveries ? ? England 2 down. Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND pic.twitter.com/VZlvqcz0JQ — BCCI (@BCCI) July 3, 2025
शुभमन ने गावस्कर, तेंदुलकर, कोहली को छोड़ा पीछे...
शुभमन गिल ने इस दोहरे शतक के साथ कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ डाले: सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड (221 रन, 1979 द ओवल) टूट गया। सचिन तेंदुलकर का एशिया के बाहर बेस्ट स्कोर (241 रन, सिडनी 2004) भी पीछे छूट गया। विराट कोहली का बतौर कप्तान बेस्ट स्कोर (254*, पुणे 2019) भी अब गिल के नाम है। शुभमन अब एशिया के बाहर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले एशियन कप्तान भी बन चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के मारवान अटापट्टू (249 रन) को पीछे छोड़ा।From 200 to 269!
Edgbaston stood & applauded a marathon knock from the #TeamIndia Captain #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/mx7auRX493 — BCCI (@BCCI) July 3, 2025