अन्य
MP cold wave alert: कड़ाके की ठंड प्रदेश के 21 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट
MP cold wave alert: मध्यप्रदेश में सर्दी अपने पूरे सबाव पर पहुंचा गई है. कई जिलों में शीतलहर का असर गहराया तो कुछ जगहों पर कोहरा भी फैलने लगा है। रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
MP cold wave alert: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
प्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। तेज बर्फीली हवाओं ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार को 15 से अधिक जिलों में सर्द हवाएं चलीं और बुधवार को भी मौसम में कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी बीच कोहरा भी बढ़ने लगा है। भोपाल में मंगलवार शाम से ही हल्की धुंध छा गई थी।21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने...- भोपाल,
- इंदौर,
- राजगढ़,
- जबलपुर,
- शाजापुर,
- सीहोर,
- देवास,
- खंडवा,
- खरगोन,
- धार,
- बड़वानी,
- शिवपुरी,
- निवाड़ी,
- टीकमगढ़,
- छतरपुर,
- पन्ना,
- सतना,
- मैहर,
- शहडोल,
- कटनी,
- उमरिया,
- में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।