Neha Jain removed as Nagar Palika President: सागर में बड़ी कार्रवाई... नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन पद से बर्खास्त
अविश्वास प्रस्ताव के बाद कार्रवाई
Sagar news: मध्य प्रदेश के सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को पद से हटा दिया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
पार्षदों का विरोध और आरोप
नेहा जैन के खिलाफ उनकी ही पार्टी BJP के पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया था। पार्षदों ने उन पर उपेक्षा करने, भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और तानाशाही रवैया अपनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
अविश्वास प्रस्ताव की पृष्ठभूमि
नगर पालिका परिषद में नेहा जैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। यह प्रस्ताव पार्षदों की बहुमत से पारित हुआ, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो गई और शासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
देवरी के BJP विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने भी इस मामले को विधानसभा में उठाया था। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर कामकाज में अनियमितता और जनता की अनदेखी के आरोप दोहराए।
शासन का आदेश जारी
Sagar news: मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरीय प्रशासन विभाग के अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा ने आदेश जारी किया। आदेश के बाद नेहा जैन को तत्काल पद से मुक्त कर दिया गया है।