अन्य
Sabalenka In Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची आर्यना सबालेंका!
Sabalenka In Australian Open 2026: साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-1 प्लेयर आर्यना सबालेंका ने जगह पक्की कर ली हैं। 27 जनवरी यानी मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में सबालेंका ने 18 साल की अमेरिकी प्लेयर इवाना जोविक को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से दी करारी शिकस्त।
बता दें कि, आर्यना सबालेंका के करियर का यह 14वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है।
Sabalenka In Australian Open 2026: सेमीफाइनल में पहुंची सबालेंका
2 बार की चैंपियन सबालेंका ने पहला सेट करीब 1 घंटे में जीता। लेकिन इस मैच के दौरान इतनी ज्यादा गर्मी थी कि गेम के बीच में ही स्टेडियम की छत बंद करनी पड़ी। और सबालेंका ने इवाना को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह उनका लगातार चौथा ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल है।अब सेमीफाइनल में सबालेंका का मुकाबला कोको गॉफ या एलिना स्वितोलिना में से किसी एक से होगा। Also Read-GG vs DC WPL 2026: WPL में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच दूसरी भिड़ंत!Sabalenka, one step closer to lifting the #AusOpen ? once again ?https://t.co/3YSsSAIC42
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2026