SA Vs CAN T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराकर शानदार जीत की दर्ज!
SA Vs CAN T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मुकाबले में साउथ अफ्रिका ने कनाडा को 57 रन से हराकर पहली जीत दर्ज की। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रिका टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 156 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
बता दें कि, इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ग्रुप -D के पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंच गई है।
साउथ अफ्रीका ने दिया था 214 रन का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने 32 बॉल पर 59 रन बनाए, जिसमें 10 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। डी कॉक ने 25 रन, रियान 33 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 6 रन बनाकर आउट हो गए। इनके अलावा डेविड मिलर 39 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 34 रन बनाकर नाबाद रहें।
[caption id="attachment_133497" align="alignnone" width="1548"]कनाडा की ओर से अंश पटेल ने 3 विकेट झटके ।
टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा टीम से कप्तान दिलप्रीत बिना खाता खोले ही आउट हो गए। युवराज 12 रन, निकोलस 4 रन, श्रेयस ने 9 रन, हर्ष ने 33 रन, वहीं नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 49 बॉल पर 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके, 1 छक्का शामिल रहा। बाकी टीम 15 तक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन तक ही बना सकी है।
[caption id="attachment_133496" align="alignnone" width="1534"]अफ्रीकी टीम की ओर से लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट चटकाए। वहीं मार्को यानसन को 2 और कागिसो रबाडा को एक विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीकाऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट किपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कोर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
कनाडायुवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा, हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरणदीप सिंह, डिलन हेयलिगर, कलीम सना और अंश पटेल।