अन्य
कॉल करो ना..रोहित और श्रेयस के बीच हुई बहस, विराट जीरो पर आउट, रिएक्शन हुआ वायरल
Rohit vs Shreyas debate Virat Reaction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 265 रन का टारगेट दिया। रोहित शर्मा ने 73 रन बनाए और श्रेयस अय्यर ने 61 रन की पारी खेली।
मैच के दौरान रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया, जो उनके करियर का सबसे धीमे अर्धशतक में से एक है। पारी के दौरान रोहित की श्रेयस अय्यर के साथ बहस भी हुई। दरअसल, पारी की शुरुआत में रन आउट से बचने के लिए कप्तान शुभमन के वापस भेजे जाने के बाद रोहित श्रेयस के सिंगल ना लेने पर नाराज हो गए।
रोहित श्रेयस की बहस
14वें ओवर में जॉश हेजलवुड की गेंद रोहित के पैड पर लगी और गेंद ऑफ-साइड की ओर चली गई। जिस पर सिंगल लेने का मौका था। रोहित रन लेना चाहते थे, लेकिन अय्यर ने उन्हें कोई कॉल नहीं किया, जिससे उन्हें वहीं रुकना पड़ा। जिस पर रोहित भड़क गए और स्टंप माइक पर श्रेयस के साथ उनकी बहस रिकॉर्ड हो गई। रोहित ने श्रेयस से सिंगल ना लेने के बारे में सवाल पूछा। इस पर अय्यर ने कहा कि रन शुरू करना उनकी जिम्मेदारी नहीं थी।Stump mic captures Rohit Sharma vs Shreyas Iyer ?? Whose call was it really?✍??#AUSvIND ? 2nd ODI | LIVE NOW ? https://t.co/dfQTtniylt pic.twitter.com/YipS5K9ioa
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 23, 2025
कोहली दूसरे वनडे मैच में जीरो पर आउट
वहीं विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में जीरो पर आउट हो गए। जेवियर बार्टलेट ने 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर कोहली को LBW किया, और उन्हें महज चार गेंदे खेलकर पवेलियन लौटना पड़ा। पिछले मैच में विराट आठ गेंदों में डक हुए थे। वहीं दूसरे वनडे मैच में उनका बल्ला शांत रहा।Rohit vs Shreyas debate Virat Reaction: विराट लेंगे सन्यास?
जीरो पर आउट होने के बावजूद कोहली के लिए खूब तालियां बजी। पवेलियन लौटते वक्त कोहली के लिए फैंस ने तालियां बजाई और इसके बाद कोहली ने जो रिएक्ट किया, वह वायरल हो रहा है। उनके रिएक्शन को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।विराट के रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि शायद यह उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच है। दरअसल आउट होने के बाद कोहली ने ग्लव्स निकालकर हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया था।VIRAT KOHLI GONE FOR HIS SECOND DUCK OF THE SERIES!#AUSvIND | #PlayoftheDay | @BKTtires pic.twitter.com/jqIdvMeX9T
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 23, 2025