RCB vs UP WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री ली। यह मैच 29 जनवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी RCB टीम ने 13.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन बनाए।
यूपी वॉरियर्स को मिली तीसरी हार
इस सीजन में यूपी वॉरियर्स की यह तीसरी हार है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी टीम से मेग लेनिंग और दीप्ती शर्मा शानदार फार्म में दिखी। लेनिंग ने 30 गेंद में 41 रन बनाए, जिसमें 6 चौके, 1 छक्का शामिल। वहीं दीप्ती शर्मा ने 43 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इन दोनों प्लेयर के आउट होने के बाद पूरी टीम धीरे - धीरे बिखरती चली गई और टीम ने 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए।
बेंगलुरु टीम की ओर से नदीन डी क्लर्क ने 4 विकेट झटके। ग्रेस हैरिस को 2 विकेट और लौरेन बेल, श्रेयांका पाटील ने 1-1 विकेट लिया।
हैरिस और मंधाना की शानदार फिफ्टी
144 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की शुरुआत शानदार रही है। पहले बैटिंग करने उतरी ग्रेस हैरिस ने 37 गेंद में 75 रन बनाए, जिसमें 13 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। जॉर्जिया 16 रन बनाकर आउट हो गई। फिर टीम की कप्तान स्मृति ने कमान संभालते हुए 27 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहीं, जिसमें 8 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। टीम ने 13.1 ओवर में टारगेट हासिल कर सीधे फाइनल में एंट्री ले ली।
[caption id="attachment_131254" align="alignnone" width="485"]
[/caption]
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
यूपी वॉरियर्स
मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, एमी जोन्स, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और लॉरेन बेल।