अन्य
RCB vs DC WPL 2026: RCB की लगातार चौथी जीत, कप्तान शतक बनाने में 4 रन से चूकीं!
RCB vs DC WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में चौथे सीजन के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इसी के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पोजिशन पर बनी हुई हैं। यह मैच नवी मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 166 रन बनाकर सिमट गई। वहीं जॉर्जिया वोल और स्मृति की धमाकेदार बाजी के चलते टीम ने 18.2 ओवर में टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज कर ली।
दिल्ली कैपिटल्स शुरुआत खराब रही
पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। जब टीम का स्कोर 10 रन था, तब टीम 4 विकेट गंवा चुकी थी। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज और लिजेल ली 4-4 रन बनाकर आउट हो गई। लौरा वोलवार्ट और मारिजान कैप 0 रन पर आउट हो गईं। इनके अलावा टीम से निकी 12, मिन्नू मणि 5 और स्नेह राणा 22 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं शेफाली वर्मा ने 41 गेंद पर 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके , 4 छक्के शामिल रहें और लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के, 3 चौके शामिल रहें। इनकी पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 166 स्कोर खड़ा किया।बेंगलुरु टीम से लौरेन बेल और सयाली साटघरे को 3-3 विकेट मिले। प्रेमा रावत ने 2 विकेट चटकाएं, वहीं नदीन डी क्लर्क को 1 विकेट मिला।Making the opportunity count ? Georgia increases the ????tage in the chase ⚡️ Her first fifty of the season ? Updates ▶️ https://t.co/NnuH8NcjvD #TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvRCB pic.twitter.com/1VR6YB4xNx
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026
बेंगलुरु का धमाकेदार प्रदर्शन
टीम से ग्रेस हैरिस जल्दी आउट हो गई। फिर टीम की कप्तान स्मृति मांधना और जॉर्जिया वोल ने टीम की कमान संभाली। स्मृति ने 61 गेंद में 96 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके, 3 छक्के शामिल रहें। जॉर्जिया वोल ने 42 गेंद में 54 रन बनाकर नबाद रहीं, जिसमें 5 चौके, 2 छक्के शामिल रहें। ऋचा घोष 7 रन बनाकर नबाद रहीं।स्मृति शतक बनाने में 4 रन से चूकी
टीम की कप्तान 96 रन पर आउट हो गई। शतक के लिए महज 4 रन चाहिए थे, लेकिन स्मृति शायद चौका लगाकर शतक पूरा करना चाहती थी, लेकिन वो 17.2 ओवर में आउट हो गई। और शतक पूरा करने से चूक गई। लेकिन उन्होंने कमाल की पारी खेली। टीम को जीत दिलाने में अहम हिस्सेदारी निभाई।दिल्ली की ओर से मारजीन कैप और नंदनी शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।9⃣6⃣ runs 6⃣1⃣ balls 1⃣3⃣ fours 3⃣ sixes
For her outstanding captain's knock, Smriti Mandhana is named the Player of the Match ? Relive her knock ▶️ https://t.co/QxnVr2MXnT#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #DCvRCB | @mandhana_smriti pic.twitter.com/0Z7n9rWd5P — Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 17, 2026