अन्य
Rashmika and Vicky Visit Golden Temple: रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल पहुंचे गोल्डन टेम्पल, व्हीलचेयर पर दिखीं रश्मिका..
Rashmika and Vicky Visit Golden Temple: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सोमवार सोमवार को अमृतसर स्थित प्रतिष्ठित गोल्डन टेम्पल पहुंचे। इस बीच दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म "छावा" की सफलता के लिए अरदास की और पंजाब की संस्कृति का भरपूर आनंद लिया।
Read More: WPL Third Season 2025 Schedule: 14 फरवरी से शुरू होगा WPL 2025 का तीसरा सीजन, जानिए मैच के शेड्यूल...
इस दौरान रश्मिका व्हील चेयर पर नजर आईं। पिछले महीने जिम में उन्हें चोट लग गई थी। फिल्म के प्रोमोशन के लिए मुंबई में कुछ इवेंट अटैंड कर चुकी रश्मिका आज अमृतसर पहुंचीं।
गोल्डन टेंपल परिक्रमा में सीढ़ियां उतरते समय विक्की ने रश्मिका को सहारा दिया। परिक्रमा के दौरान रश्मिका को पैर में चोट के कारण पूरी परिक्रमा नहीं कर सकी लेकिन विक्की ने पूरी परिक्रमा का चक्कर लगाया जबकि बाद में दोनों ने हरमंदिर साहिब के पास बैठकर कीर्तन सुना और आशीर्वाद लिया।
फिल्म "छावा" 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज और रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म में अक्षय खन्ना मुग़ल सम्राट औरंगजेब के रूप में नजर आएंगे। अन्य कलाकारों में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर, विनीत कुमार सिंह, और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में हैं।